Asthma एक ऐसी फेफड़ों की बीमारी है जिसकी वजह से हमें सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। फेफड़े हमारी body का वो हिस्सा हैं जो हमें सांस लेने में मदद करते हैं, और ये बीमारी हमारे फेफड़ों पर ही काफी खराब असर डालती है।अस्थमा होने पर, हमारे airways (नली जो फेफड़ों में हवा ले जाती है और बाहर निकालती है) सूज जाते हैं। इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है और खांसी और घरघराहट हो सकता है।जब ये symptoms और खराब हो जाते हैं, तो उस स्थिति को Asthma Attack कहते हैं।Asthma क्यों होता है?अस्थमा का सही कारण किसी को नहीं पता। लेकिन ज़्यादातर genes और environment को ही Asthma के trigger के रूप में देखा जाता है।कभी-कभी, ये "triggers" Asthma के symptoms को और खराब कर सकते हैंये triggers सभी के लिए अलग अलग हो सकते हैं।Asthma के कुछ प्रकार:Allergic Asthma: धूल, घर में कोई जानवर, घास, पेड़ और कॉकरोच और चूहों की potty, allergy का कारण बनती हैं जिनकी वजह से allergic asthma होता है।Non - Allergic Asthma: ठंडी हवा में सांस लेना, कुछ दवाएं और chemicals, सर्दी और फ्लू के infections, pollution और तंबाकू का धुआं कुछ ऐसे triggers हैं जिनकी वजह से Non - Allergic Asthma का कारण बनते हैं।Exercises की वजह से होने वाला Asthma: कुछ लोगों में exercise Asthma को trigger कर सकता है, खासकर जब हवा dry होती है।काम (व्यवसाय) की वजह से होने वाला Asthma: काम पर chemicals या industrial dust में सांस लेना भी Asthma का कारण बन सकता है।Asthma के triggers हर किसी के लिए अलग अलग हो सकते हैं और समय के साथ बदल भी सकते हैं।अस्थमा होने का सबसे ज्यादा खतरा किसे होता है?हालांकि Asthma बच्चों में काफी common है, लेकिन Asthma किसी भी age में और किसी को भी हो सकता है।कुछ Reasons जो Asthma के risk को बढ़ा सकते हैं:Family History: यदि आपके parents (specially mother) या भाई-बहन को Asthma है, तो आपको Asthma होने का risk काफी बढ़ जाता है।Allergy: जिन लोगों को एलर्जी रहती है उनमें Asthma होने की संभावना ज्यादा होती है।धूम्रपान करना: सिगरेट के धुएं या बाकी किसी धुएं के contact में ज़्यादा रहने से Asthma होने का risk काफी बढ़ जाता है।कुछ चीज़ों के contact में ज़्यादा रहने से: जैसे कि काम पर कुछ chemical irritants या industrial dust।वायु प्रदूषण: जिन जगहों पर Air quality खराब होती है वहां पर Asthma का risk लोगों में बढ़ जाता है।कुछ बीमारियां और कुछ conditions जैसे कि मोटापा और Allergy Asthma के risk को बढ़ाते हैं।Asthma हमारी quality of life पर काफी गलत असर डालता है।अगर आपको या आपके परिवार में किसी को Asthma का संदेह हो, तो सही diagnosis और treatment के लिए अपने डॉक्टर से consult ज़रूर करें। सही medical care और lifestyle change से Asthma को सही तरह से manage किया जा सकता है।Source:-https://medlineplus.gov/asthma.html
World Lung Day हर वर्ष 25 सितम्बर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य lungs की health के बारे में जागरूकता बढ़ाना और lungs की बेहतर देखभाल को बढ़ावा देना है। यह healthy lungs के महत्व पर प्रकाश डालता है और सभी lungs से संबंधित बीमारियों के कारणों और रोकथाम पर ध्यान देता है।Lungs के बारे में और वे क्या करते हैं?Lungs छाती में एक spongy, गुलाबी-ग्रे organ हैं। जब हम सांस लेते हैं, तो हवा हमारे lungs में जाती है और उस हवा से oxygen हमारे blood में जाती है। साथ ही साथ, carbon dioxide blood से lungs में जाता है जो हम सांस के साथ बाहर छोड़ते हैं। हम सभी जानते हैं कि यह प्रक्रिया जीवित रहने के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। और अब हम यह भी समझते हैं कि हमारे लिए lungs कितने महत्वपूर्ण हैं।7 आदतें जो lungs की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं:यह healthy lifestyle, lungs की बीमारियों को रोकने में मदद करती हैं।1. धूम्रपान न करना: lungs की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है। इसलिए, "धूम्रपान छोड़ें" या "धूम्रपान कभी न शुरू करें"।2. Second hand smoke से बचें: उन जगहों से दूर रहें जहां लोग धूम्रपान कर रहे हैं। यदि कोई परिवार का सदस्य धूम्रपान करता है, तो उन्हें घर या कार के अंदर धूम्रपान करने के लिए मना करें।3. नियमित व्यायाम करें: नियमित व्यायाम आपके lungs को मजबूत बनाता है जो उन्हें और अच्छे से कार्य करने में मदद करता है।वायु प्रदूषण से बचें:4. बाहर निकलते समय: किसी भी प्रकार के व्यायाम में शामिल होने से पहले Air Quality Index (AQI) की जांच करें।5. घर के अंदर: सुनिश्चित करें कि जहां आप रहते हैं और काम करते हैं, वहां के स्थान अच्छी तरह हवादार और साफ हों, ताकि वहां पर एलर्जी, धूल और मोल्ड ना जगह ले पाएं।6. निमोनिया और फ्लू के खिलाफ सावधानी बरतें: हर साल फ्लू शॉट लें। आप अपने डॉक्टर से निमोनिया के टीके के बारे में भी पूछ सकते हैं।7. स्वच्छता बनाए रखें: नियमित अंतराल के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं और निमोनिया और Bronchitis से पीड़ित लोगों से खुद को दूर रखें।स्वस्थ आहार खाएं: बहुत सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन सहित संतुलित आहार का सेवन करें। Antioxidant और Omega -3 fatty acid जैसे पोषक तत्व lungs की बीमारी से बचाते हैं।जागरूक रहें, अपने शरीर का ध्यान रखें और उसे स्वस्थ रखें।Source:- 1.https://www.nhlbi.nih.gov/health/lungs/lung-health 2. https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/chronic-obstructive-pulmonary-disease-(copd)
अदरक:छाती की सूजन को कम करता है।गर्म अदरक की चाय बनाएं, इसे भोजन में शामिल करें, या बस सूखे स्लाइस चबाएं।लहसुन:शक्तिशाली उपचार गुण।ताजा लहसुन खाने से ब्रोंकाइटिस वायरस से लड़ने में मदद मिल सकती है।अगर स्वाद बहुत तेज़ है, तो लहसुन कैप्सूल पर विचार करें।हल्दी:इसमें एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।सलाद पर छिड़कें, शहद के साथ मिलाएं, या चाय के रूप में बनाएं।भाप:बलगम साफ़ करने में मदद करता है।गर्म स्नान या गर्म पानी के कटोरे से भाप लें।नमक का पानी:गरारे करने से गले की खराश दूर हो सकती है।गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं, गरारे करें, फिर थूक दें।नींद:आराम से रिकवरी में मदद मिलती है।गहरी नींद प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ाती है, सूजन से लड़ने में सहायता करती है।स्वस्थ आदतें:धूम्रपान से बचें, प्रदूषित क्षेत्रों से दूर रहें, स्वस्थ भोजन करें, व्यायाम करें और हाथ की स्वच्छता बनाए रखें।शहद और नींबू:गले की खराश के लिए बढ़िया।शहद के रोगाणुरोधी गुण खांसी की अवधि को कम कर सकते हैं।अतिरिक्त लाभ के लिए चाय में नींबू मिलाएं।अनानास का रस:इसमें ब्रोमेलैन होता है जो सूजन को कम करता है और बलगम को साफ करने में मदद करता है।थाइम:खांसी के लक्षणों में सुधार करने के लिए दिखाया गया है।जड़ी-बूटी का सार सूजन-रोधी और एंटीसेप्टिक लाभ प्रदान करता है।Source:-https://www.healthline.com/health/home-remedies-for-bronchitisDisclaimer:-This information is not a substitute for medical advice. Consult your healthcare provider before making any changes to your treatment. Do not ignore or delay professional medical advice based on anything you have seen or read on Medwiki.Find us at:https://www.instagram.com/medwiki_/?h..https://twitter.com/medwiki_inchttps://www.facebook.com/medwiki.co.in/
Shorts
अस्थमा से ग्रस्त खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव!
Drx. Akriti Agarwal
Bachelor of Pharmacy
अचानक सांस क्यों फूलती है?
DRx Ashwani Singh
Master in Pharmacy
Lungs को बीमार होने से बचाएं!
Mrs. Prerna Trivedi
Nutritionist







